क्रिकेट विश्व कप 2019

वर्ल्ड कप 2019: नॉटिंघम में बारिश रुकी, लेकिन भारत-न्यूजीलैंड मैच पर अब भी मंडरा रहे संकट के बादल

आज के मैच के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे टॉस किया जाना था। लेकिन रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है, जिसके चलते मैच के ओवेर्स में कटौती की जा सकती है।

फोटो: सोश्ल मीडिया 
फोटो: सोश्ल मीडिया  

इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट के महाकुंभ में नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक अहम मैच खेला जाना हैं। लेकिन मौसम के मिजाज को देख कर लगता है कि आज का मैच भी बारिश के भेंट चढ़ जाएगा। इस टूर्नामेंट में 17 में से 3 मैच पहले ही बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।

फिलहाल नॉटिंघम में बारिश रुक गयी है, लेकिन आसमान में काले घने बादल अभी भी छाए हुए हैं।

आज के मैच के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे टॉस किया जाना था। लेकिन रुक-रुक कर बारिश होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक लंच के समय तक बारिश थमने की संभावना है। समय की कमी के वजह से मैच के ओवेर्स भी कम किये जा सकते हैं।

बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही ऐसी टीम हैं, जो इस टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी मैच जीतती आई हैं। आज का मैच इस लिहाज से भी काफी रोमांचित होने वाला है। अगर आज का मैच बारिश की वजह से रद्द नहीं होता है तो ट्रेंट ब्रिज मैदान पर दोनों में से किसी एक टीम का विजयी क्रम टूटना तय है।

मौसम विभाग के मुताबिक नॉटिंघम में पूरे सप्ताह बारिश होने कि संभावना है, जिसके चलते यहां का तापमान अधिकतम 13 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका-वेस्ट इंडीज़ और बांग्लादेश-श्रीलंका के मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इसे पहले शुक्रवार को ब्रिस्टल काउंटी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच में भी बारिश ने खलल डाला था, जिसके चलते मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jun 2019, 2:05 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार