
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हुए शिखर धवन के कवर के तौर पर अब रिषभ पंत को टीम से जोड़ा गया है। पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में होने के बावजूद भी वर्ल्ड कप के लिए टीम के ऐलान के समय रिषभ का चयन न होना काफी चर्चा का विषय रहा था। आइए जानते हैं कि अपनी किन खूबियों की वजह से रिषभ पंत को शिखर धवन के कवर के रूप में चुना गया है।
Published: undefined
1. आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन
Published: undefined
दिल्ली की तरफ से खेलते हुए रिषभ ने आईपीएल 2019 में अपने बेहतरीन खेल से मैदान में अपना जलवा दिखाया था। आईपीएल में 16 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से पंत ने 488 रन बनाए थे।
Published: undefined
2. धुआंधार बल्लेबाजी
Published: undefined
रिषभ पंत मुश्किल परिस्थितियों में बड़ी ही सहजता से चौके-छक्के लगा कर टीम को मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वर्ल्ड कप में रिषभ चौथे नंबर पर खेलने आ सकते हैं।
Published: undefined
3. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
Published: undefined
अपनी पहली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर रिषभ ने रिकॉर्ड कायम किया था। इसके अलावा वहां की पिच से वे अच्छी तरह से वाकिफ हैं और बल्ले से रन बटोरना जानते हैं।
Published: undefined
4. विकेट कीपिंग क्षमता
Published: undefined
भारतीय टीम में धोनी के बाद ऋषभ पंत को सबसे बेहतरीन विकेट कीपर माना जाता है। अगर किसी मुकाबले में धोनी को रेस्ट करने की जरूरत हो तो पंत को धोनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined