देश

पाकिस्तान ड्रोन से भेज रहा हथियार, जम्मू-कश्मीर में गोला-बारूद के साथ लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है जो उन्होंने ड्रोन के जरिए प्राप्त किए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है जो उन्होंने ड्रोन के जरिए प्राप्त किए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तीनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के हैं और इनकी पहचान राहिल बशीर, आमिर जान और हाफिज युनिस वानी के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजे गए हथियारों को लेने के लिए राजौरी गए थे।

जम्मू के आईजी पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं। बरामद किए गए हथियारों में दो एके -56 राइफल, 180 राउंड के साथ 6 एके-मैगजीन, दो चीनी पिस्तौल, 30 राउंड के साथ तीन पिस्टल मैगजीन, चार ग्रेनेड शामिल हैं और साथ ही 1 लाख रुपए नकद भी बरामद किया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Sep 2020, 12:47 PM IST

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?