देश

यूपी: 2017 में 195 दंगे में 44 की मौत, सीएम और डीजीपी का बयान, 1 साल में नहीं हुआ कोई दंगा

सीएम और डीजीपी के बयानों से अलग आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। 2017 में यूपी में 195 दंगों की घटनाओं को रिपोर्ट किया गया जिनमें 44 लोगों की हत्या हुई और 542 घायल हुए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में यूपी में कोई दंगे की घटना नहीं हुई है। हाल ही में कासगंज में हुए दंगे को उन्होंने दो समूहों के बीच हुआ टकराव बताया और दावा किया कि उसे समय रहते काबू कर लिया गया था।

13 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी त्रिपूरा में यह कहा था कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पिछले 10 महीने में न तो कोई दंगे की घटना हुई है और न ही राज्य में कहीं कर्फ्यू लगा है।

सीएम और डीजीपी के बयानों से अलग आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में देश में 822 साम्प्रदायिक घटनाएं हुईं जिनमें 111 लोग मारे गए और 2384 लोग घायल हुए। दंगों की घटनाओं से संबंधित राज्यों की बनी सूची में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। 2017 में यूपी में 195 दंगों की घटनाओं को रिपोर्ट किया गया जिनमें 44 लोगों की हत्या हुई और 542 घायल हुए।

यह तब है जब सीएम पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी में उनकी सरकार में कोई दंगा नहीं होगा। और अब वे इसे पूरे आंकड़े को नकार रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी सरकार में पुलिस के मुखिया जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी ओपी सिंह भी इसे मानने से इंकार कर रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह आंकड़ा योगी आदित्यनाथ की पार्टी बीजेपी के नेता और देश के गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने 6 फरवरी को संसद में साझा किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध