देश

ग्वालियर के कमलाराजे अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। 5 महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

फाइल फोटो: Getty Images
फाइल फोटो: Getty Images 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। 5 महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया।

पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया।

महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी। मामले की जांच की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?