देश

बिहार में भंयकर सड़क हादसाः ट्रक ने 2 ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 15 घायल

बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा को ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15-16 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन-चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने दो ऑटोरिक्शा को ठोकर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15-16 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन-चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गया के रेगनिया गांव के कई लोग दो ऑटो पर सवार होकर देव मंदिर से एक तिलक समाारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों ऑटो को टक्कर मार दी।

आमस के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथ घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक रेगनिया गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ट्रक चालक फ रार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला