देश

बिहार: मुजफ्फरपुर के एक स्कलू में बेकाबू होकर घुसी जीप, हादसे में 9 बच्चों की मौत, 24 घायल

बिहार में मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में अनियंत्रित जीप घुस गई। हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 24 बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में जीप घुस गई, हादसे में 9 बच्चों की हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर के झपहां स्थित एक स्कूल में बेकाबू होकर जीप घुस गई। हादसे में 9 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर जा रहे थे। हादसे में मरने वाले बच्चे धर्मपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद धर्मपुर गांव में मातम पसर गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल