देश

यूपी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, 90 वर्षीय कैदी को अस्पताल के बेड पर जंजीर से बांधा

योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक 90 वर्षीय कैदी को जेल के अस्पताल में बिस्तर पर जंजीर (चेन) से बांधने की घटना सामने आने के बाद एटा जेल वार्डन अशोक यादव को निलंबित कर दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक 90 वर्षीय कैदी को जेल के अस्पताल में बिस्तर पर जंजीर (चेन) से बांधने की घटना सामने आने के बाद एटा जेल वार्डन अशोक यादव को निलंबित कर दिया है। यादव के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के एटा में एक 90 वर्षीय कैदी, जिसे सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके साथ जेल प्रशासन की ओर से कथित अमानवीय व्यवहार की खबर सामने आई थी। इलाज के दौरान कैदी को बेड पर चेन से बांध दिया गया था।

बंधी चेन के साथ बेड पर बैठे कैदी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस तरह की अमानवीय हरकत को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे। मामले के तूल पकड़ने के बाद महानिदेशक (डीजी) जेल, आनंद कुमार ने घटना पर संज्ञान लिया।

उन्होंने संबंधित जेल वार्डन अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश देने के साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कुमार ने डीजी जेल से संबंधित ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा है कि इस घटना से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल कैदी को बांधी गई जंजीर हटा दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म