देश

मध्य प्रदेश: रेत माफिया के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार की ट्रक से कुचलकर मौत, एसआईटी जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत का मामला सामने आया है। रेत माफिया पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद जिले के एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के भिंड में ट्रक से कुचलकर पत्रकार की हत्या

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत के मामले में एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। इस बीच ट्रक से कुचलकर पत्रकार की मौत की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है, पत्रकार संदीप सड़क किनारे चल रहे हैं और बेकाबू ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ जाता है।

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार संदीप शर्मा सोमवार की सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भिंड कोतवाली के पास एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। संदीप को घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ट्रक द्वारा पत्रकार संदीप को कुचले जाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि संदीप शर्मा ने करीब 1 साल पहले रेत माफिया और पुलिस के बीच मिलीभगत से जुड़ा एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। स्टिंग में 1 पुलिसकर्मी को रेत माफिया से रिश्वत लेते दिखाया गया था। खबरों को मुताबिक, संदीप ने पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Mar 2018, 5:22 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?