देश

‘ज़ुल्म’ : उन्नाव केस की पीड़िता के नाम नज़्म

उन्नाव रेप केस की पीड़िता की जान लेने की कोशिश को लेकर देश भर में गुस्सा है। इसी बीच हिना रिज़वी हैदर ने हमें यह नज़्म भेजी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

एक आवाज़ फिर दबाई गई

और इक निर्भया सताई गई

वो ये कहता था छटपटाना नई

ज़ख्म खाना, मगर बताना नई

जो किसी को अगर बताओगी

कुछ नए और ज़ख़्म खाओगी

तुमने अपना किया ही पाया है

मेरे रुतबे को आज़माया है

तुम जो बोलीं, तो ये ही होना था

मौत की नींद तुमको सोना था

मेरा क्या है, मज़े करूंगा मैं

तुम तो मर ही गयीं, जियूँगा मैं

चार दिन चंद लोग बोलेंगे

थक के आख़िर ख़मोश हो लेंगे

चंद शममें भी वो जला देंगे

और फिर सब तुम्हे भुला देंगे

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच CBSE ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की, इन जगहों पर दोबारा होगी परीक्षा

  • ,
  • खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भारी हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अंतरिम सर्वोच्च नेता बने अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी

  • ,
  • प्रियंका गांधी ने मलप्पुरम में ‘कुम्हारों के गांव’ का किया दौरा और कारीगरों से बातचीत की, शेयर की वीडियो

  • ,
  • ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर मुस्लिम संगठनों ने आक्रोश जताया, शिया समुदाय ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान