देश

आपके सोशल मीडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रही मोदी सरकार? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार पूछा कि क्या आधार को सोशल मीडिया खातों के साथ जोड़ने के लिए कोई भी कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है या नहीं। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 सितंबर तय की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार से पूछा है कि अगर वह सोशल मीडिया खातों को आधार से जोड़ने के लिए किसी भी कदम पर विचार कर रही है तो इसकी योजना उजागर करे। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार को अदालत को सूचित करने के लिए कहा कि क्या वह सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए कुछ नीति तैयार कर रही है।

इसके अलावा पीठ ने केंद्र से यह भी पूछा कि क्या आधार को सोशल मीडिया खातों के साथ जोड़ने के लिए कोई भी कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है या नहीं। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 सितंबर तय की गई है।

Published: undefined

विभिन्न उच्च न्यायालयों में दायर कई याचिकाओं के हस्तांतरण की मांग शीर्ष न्यायालय में फेसबुक ने उठाई है, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश आया है। फेसबुक ने कहा है कि मामलों के हस्तांतरण से अलग-अलग हाईकोटों के परस्पर विरोधी फैसलों की संभावना से बचकर न्याय के हितों की सेवा होगी।

शीर्ष न्यायालय को फेसबुक ने बताया की अकेले मद्रास हाईकोर्ट में दो याचिकाएं और बॉम्बे हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में क्रमश: एक-एक याचिकाएं दायर है। तीनों हाई कोट में दायर सभी याचिकाओं में मांग की गई है कि आधार या किसी अन्य सरकार द्वारा अधिकृत पहचान प्रमाण को सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रमाणित करने के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए