देश

अब्दुल्ला आजम 17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा हुए, समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना

एसपी के नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हरदोई में एसपी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा, “पूरा परिवार प्रताड़ना झेल रहा था। अब्दुल्ला आजम खान को आखिरकार जमानत मिली है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा था, और ऊपर वाला भी इंसाफ करता है।”

17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम
17 महीने बाद हरदोई जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 17 महीने बाद मंगलवार को हरदोई जेल से रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों और समाजवादी पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लग गया। मुरादाबाद से एसपी सांसद रुचि वीरा भी हरदोई पहुंचीं और इस फैसले पर खुशी जताई। हालांकि, अब्दुल्ला आजम बिना किसी से मुलाकात या मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए।

हरदोई जेल में बंद अब्दुल्ला आजम खान की रिहाई का आदेश सोमवार को रामपुर से एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल अदालत से जारी किया गया था। आदेश मिलने के बाद जब उनकी रिहाई की खबर फैली, तो बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर एकत्र हो गए। रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब्दुल्ला आजम खान मंगलवार को जेल से बाहर आए। हालांकि वह किसी से बातचीत किए बिना काफिले के साथ रवाना हो गए।

मुरादाबाद सांसद ने कहा कि न्यायपालिका पर पहले भी भरोसा था और अब भी है। उन्होंने कहा, “हम न्यायपालिका का धन्यवाद करते हैं। जमानत तो छह दिन पहले मिल गई थी, लेकिन अब जाकर प्रक्रिया पूरी हुई है। न्याय मिला है और आगे भी न्याय मिलेगा।”

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। हरदोई में एसपी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा, “पूरा परिवार प्रताड़ना झेल रहा था। अब्दुल्ला आजम खान को आखिरकार जमानत मिली है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा था, और ऊपर वाला भी इंसाफ करता है।”

एसपी के वकील ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पूरे परिवार को परेशान करने के इरादे से जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा, “यह पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित था। लेकिन अब न्याय मिल रहा है और यह साबित हो गया कि सरकार ने गलत तरीके से कार्रवाई की थी।”

रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। हरदोई जेल के बाहर मौजूद एसपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और जश्न मनाया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी