देश

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स पैनल का बड़ा खुलासा, फॉरेंसिक टीम की तरफ से मिले इस बात के संकेत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। यह हत्या नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या करने की वजह से हुई है। यह हत्या नहीं है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Published: undefined

डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में एम्स फॉरेंसिक पैनल का गठन अगस्त में सीबीआई के अनुरोध पर किया गया था ताकि अभिनेता की मौत के संबंध में मेडिको-लीगल राय देने में सहायता मिल सके।

एम्स के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी रिपोर्ट में फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को आत्महत्या के रूप में इंगित किया है और इस प्रकार से अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा उन्हें जहर दिए जाने और गला घोंटकर मारने जैसे किए गए दावों को खारिज कर दिया गया है।

Published: undefined

चूंकि यह मामला अभी विचाराधीन है इसलिए एम्स के डॉक्टरों ने इस पर कुछ और साझा करने की बात से इनकार कर दिया है।

इस हफ्ते की शुरूआत में एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी थीं, जिस पर अब यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में इस बात का भी संकेत मिला है कि उनकी मौत जहर का सेवन किए जाने के चलते नहीं हुई है। हालांकि सीबीआई ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है और हर एंगल को बारीकी से टटोलने की कोशिश में जुटी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!