देश

चन्द्रायान 2: पूरी हुईं सभी तैयारियां, आज दोपहर होगी लॉन्चिंग, काउंटडाउन जारी

इससे पहले चंद्रयान-2 को लेकर जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे उड़ान भरने वाला था, मगर तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट के प्रस्थान करने से एक घंटा पहले उड़ान स्थगित कर दी गई। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सोमवार दोपहर के समय की जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चंद्रयान-2 की लांचिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणाली की जांच की जाएगी और रॉकेट के इंजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईंधन भरा जाएगा। इसरो चीफ के सिवन ने खुद इस बात की जानकारी दी।

Published: 21 Jul 2019, 7:59 PM IST

इसस पहले चंद्रयान-2 को लेकर जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे उड़ान भरने वाला था, मगर तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट के प्रस्थान करने से एक घंटा पहले उड़ान स्थगित कर दी गई।

Published: 21 Jul 2019, 7:59 PM IST

फोटो: सोशल मीडिया

बाद में इसरो ने अपने 44 मीटर लंबे जियोसिनक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क-3 (जीएसएलवी-एमके-3) की गड़बड़ी दूर की। 640 टन वजनदार जीएसएलवी-एमके-3 को बाहुबली फिल्म के नायक के नाम पर बाहुबली का उपनाम दिया गया है।

फिल्म का नायक जिस तरह एक दृश्य में भारी लिंगम (शिवलिंग) को उठाता है उसी प्रकार यह रॉकेट 3.8 टन वजनी चंद्रयान-2 को लेकर जाएगा।

Published: 21 Jul 2019, 7:59 PM IST

जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट की लागत 375 करोड़ रुपये है जबकि चंद्रयान-2 की लागत 603 करोड़ रुपये है। यह रॉकेट अपनी करीब 16 मिनट की उड़ान के दौरान चंद्रयान-2 को इसकी 170 गुणा 40400 किलोमीटर की कक्षा में प्रक्षेपित करेगा।

(आइएएनएस इनपुट के साथ)

Published: 21 Jul 2019, 7:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 21 Jul 2019, 7:59 PM IST