देश

"वोट चोरी" के साथ-साथ अब ‘‘वोट रेवड़ी’’ बांटने में लगे हैं PM, बिहार के नतीजे आने पर अतीत बन जाएंगे: जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री "वोट चोरी" के साथ-साथ अब ‘‘वोट रेवड़ी’’ बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से हताशा भरा कदम है, जिसे बिहार की महिलाएं भलीभांति समझ जाएंगी।"

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बिहार में ‘वोट रेवड़ी’ बांटने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर वह भी नीतीश कुमार की तरह अतीत बन जाएंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में अचार संहिता लगने में कुछ ही समय बचा है। इससे पहले पीएम मोदी ओटीपी (वन टाइम पेमेंट) दे रहे हैं।

बता दें कि बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘ कर्नाटक सरकार पिछले दो वर्षों से गृहलक्ष्मी योजना के तहत 1.3 करोड़ महिलाओं को 2,000 रुपये प्रति माह दे रही है। प्रधानमंत्री लगातार इसकी आलोचना करते रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ और अब कल ही प्रधानमंत्री ने बिहार की महिलाओं के लिए एक ओटीपी (वन टाइम पेमेंट) की घोषणा की है वो भी आचार संहिता लागू होने से ठीक कुछ दिन पहले।’’

प्रधानमंत्री मोदी भी बन जाएंगे अतीत

रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री "वोट चोरी" के साथ-साथ अब ‘‘वोट रेवड़ी’’ बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से हताशा भरा कदम है, जिसे बिहार की महिलाएं भलीभांति समझ जाएंगी।"

रमेश ने दावा किया, "बिहार सरकार की उल्टी गिनती पहले ही शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार अब अतीत बन चुके हैं और जब नतीजे आएंगे तो प्रधानमंत्री मोदी भी अतीत बन जाएंगे।’’

चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की कोशिश!

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस अवसर पर 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में जुटे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही पुलिस, जंतर-मंतर मार्च की कर रहे कोशिश

  • ,
  • 'तुरंत हटाई जाए बैरिकेडिंग, मेट्रो-रेल सेवा हो बहाल, इंटरनेट भी बंद नहीं कर सकते', दिल्ली में बंदिशों पर SC का बड़ा आदेश

  • ,
  • 'जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन', महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का दावा

  • ,
  • 'संसदीय समिति ने NTA पर सवाल खड़े किए', जयराम रमेश बोले- उम्मीद है ‘अहंकारी’ मोदी सरकार इसे गंभीरता से लेगी

  • ,
  • नेपाल में फिर कुदरत का कहर, बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से दहशत, देखते ही देखते बह गए कई घर, अलर्ट जारी