देश

अयोध्या केसः फैसले पर जारी अटकलों के बीच इकबाल अंसारी बोले- हर फैसला होगा मंजूर, नहीं करेंगे दोबारा अपील

अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के प्रमुख पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि वह भारत के मुसलमान हैं, फैसला चाहे पक्ष में आए या खिलाफ, वह उन्हें मंजूर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि फैसला चाहे जो हो, वे दोबारा अपील दायर नहीं करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना पैसला सुरक्षित रख लिया है। अब सभी को फैसले का इंतेजार है। लेकिन फैसले को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। लोग इस बात पर कयास लगा रहे हैं कि पक्ष या विपक्ष में फैसला आ पर मामले के पक्षकारों का क्या रुख रहेगा। क्या मामले के मूल पक्षकार विपक्ष में फैसला आने पर उसे स्वीकार करेंगे?

Published: undefined

इन सबके बीच अयोध्या विवाद में मुस्लिम पक्ष के सबसे पहले पैरवीकारों में से एक हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने साफ तौर पर कहा है कि इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वो उन्हें मंजूर होगा। न्यूज18 से बातचीत में इकबाल अंसारी ने फैसले को लेकर साफ तौर पर कहा, “हम हिंदुस्तान के मुसलमान हैं और हमारा यही मानना है कि जो भी फैसला आएगा, चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में, उसे स्वीकार करेंगे।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब इस मामले को लेकर वह कोई और अपील नहीं करेंगे।

Published: undefined

पिता हाशिम अंसारी के निधन के बाद पैरवी की जिम्मेदारी निभा रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि “जो भी हो, अब फैसले की घड़ी आ गई है और कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह हमें स्वीकार है।” विवादित मामले में फैसले के बाद अयोध्या के दिन फिरने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि फैसला जो भी हो उम्मीद है कि उसके बाद अयोध्या का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से इस मामले को लेकर राजनीति हो रही है, कम से कम अब फैसला आने के बाद राजनीति बंद हो जाएगी और विकास होगा।

Published: undefined

बता दें कि बुधवार को अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चली ऐतिहासिक सुनवाई पूरी हो गई। 40 दिनों तक चली इस सुनवाई में सभी पक्षों को सुनने के बाद सीजेआई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बहस पूरी होने के बाद अब अगले महीने की 17 तारीख से पहले फैसला आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्तमान सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...