देश

अमृतपाल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में पूछताछ, आईबी अधिकारी पहुंचे जेल

डिब्रूगढ़ जेल के एक सूत्र ने खुलासा किया कि आईबी अधिकारी आज सुबह जेल के अंदर गए और वारिस पंजाब दे प्रमुख से पूछताछ की। असम पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह से मंगलवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) प्रमुख को अलग सेल में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उसे अपने करीबी सहयोगी पापलप्रीत सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्यों से मिलने की इजाजत नहीं थी।

रविवार को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाए जाने से पहले अमृतपाल के नौ सहयोगी डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद था। डिब्रूगढ़ जेल के एक सूत्र ने खुलासा किया कि आईबी अधिकारी आज सुबह जेल के अंदर गए और वारिस पंजाब दे प्रमुख से पूछताछ की। असम पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

असम पुलिस के महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार भुइयां ने आईएएनएस को बताया, "आईबी और रॉ सहित सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी राज्य में तैनात हैं। इसलिए, यह आवश्यक नहीं है कि किसी कैदी से पूछताछ करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी से किसी को आना पड़े।"

हालांकि, उन्होंने अमृतपाल से पूछताछ पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला