
उत्तर प्रदेश के संभल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह के चंदौसी इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी से हुए घरेलू झगड़े के दौरान अपने 1 महीने के मासूम बेटे की कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए और मौके से भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी पत्नी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आरोपी ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने भी बताया कि आरोपी ने पत्नी से झगड़े के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए