देश

'मध्य प्रदेश में एक और घोटाला आया सामने', जयराम राम ने पूछा- क्या पीएम मोदी निष्पक्ष जांच करवाएंगे?

जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।’’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश 

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से जुड़े एक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

मध्य प्रदेश में घोटाला का दावा 

पार्टी नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब शराब से जुड़ा कथित घोटाला सामने आया है।

उन्होंने जिस खबर और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के जिस पोस्ट का जिक्र किया उसमें दावा किया गया कि देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ कथित शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।

जयराम रमेश के आरोप और दावे 

जयराम रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी की प्रदेश सरकारें भी ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे हैं। रमेश ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं है तो उन्हें जरूर जांच करवानी चाहिए। सवाल यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच करवाएंगे?’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP के 2 नेताओं को जेल भेजने पर राहुल गांधी बोले- 'तिरंगा लहराना अपराध नहीं, युवाओं को जेल में डालना कायरता'

  • ,
  • हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट हुई फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

  • ,
  • CJP नेताओं को जेल भेजने पर राहुल बोले- तिरंगा लहराना अपराध नहीं, कैद करना कायरता, जंतर-मंतर लेंगे वापस

  • ,
  • महाराष्ट्र: पालघर की 14 मंजिला इमारत में भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, 25 लोगों को बचाया गया

  • ,
  • 'PM मोदी... अगर हिम्मत है तो आपातकाल की आधिकारिक घोषणा कीजिए', सौरव और रांका की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दीपके