देश

बिहार में बाढ़ के बीच दर्दनाक हादसा, छपरा में पानी में डूबने से 7 मासूमों की मौत

डोईला गांव में नट जाती के 11 बच्चे एक साथ पानी में नहाने गए थे। तालाब के अन्दर अवैध खनन की वजह से एक गड्ढा हो गया है, जिसमें ये बच्चे फंस गए। जिसके बाद एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 7 बच्चों की डूब कर मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बाढ़ के बीच छपरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। 7 मासूम बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के इसुआपुर के डोइला गांव की है, जहां एक साथ 11 बच्चे नहाने के लिए एक तालाब पर गए थे। इसी दौरान इनमें से 7 बच्चे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 7 बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए। इसके अलावा शिवहर में भी अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।

सारण के इसुआपुर प्रखंड के डोईला गांव में नट जाती के 11 बच्चे एक साथ पानी में नहाने गए थे। तालाब के अन्दर अवैध खनन की वजह से एक गड्ढा हो गया है, जिसमें ये बच्चे फंस गए। आनन- फानन में एक दूसरे को बचने के चक्कर में सभी बच्चे डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी 11 बच्चों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में 7 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 4 बच्चों को बचा लिया गया।

शिवहर में भी डूबे तीन बच्चे, मौत

सारण के अलावा बिहार के शिवहर जिले में भी रविवार की सुबह अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। शिवहर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ब्राह्मण टोली में शोभित कुमार (10) घर के पास नदी में डूब गया। जिला के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी मो. निजामुद्दीन (12) की मौत बागमती नदी के नाले में डूबने से हो गई। तीसरी घटना तरियानी थाना क्षेत्र के गंगा धरमपुर गांव में हुई, जहां स्कूल गए अमरजीत साह के पुत्र धीरज कुमार (6) का शव एक गड्ढे में मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर