
बिहार में विपक्षी दलों का महागठबंधन राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एकजुट नजर आ रहा है। महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। राजद के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को महागठबंधन में शामिल सभी दलों की बैठक राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई।
Published: undefined
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उमीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिन्हा 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं।
Published: undefined
बैठक में कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ,भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो के सदस्य धर्मेंद्र झा ,पूर्व राज्य सचिव के डी यादव, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय एवं भाकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदनानंद सिंह एवं राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता उपस्थित रहे।
Published: undefined
विपक्ष के नेता तेजस्वी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। कम बारिश के कारण राज्य के अधिकांश जिलों मे रोपनी का कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पटवन के लिये किसानों को समुचित सुविधा दी जाए।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दल बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी जिला मुख्यालय में 7 अगस्त को प्रदर्शन करेगी।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटना आ रहे हैं। यह कार्यक्रम विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि देश के समक्ष बेरोजगारी, गरीबी, बीमारी, महंगाई जैसी कई समस्याएं हैं। यदि सरकार इस पर समय रहते धयान नहीं देती है तो स्थिति भयावह हो जाएगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined