देश

बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट आज

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि आज ही बिहार की नई नवेली महागठबंधन सरकार को बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि आज ही बिहार की नई नवेली महागठबंधन सरकार को बहुमत साबित करना है। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कई आरोप लगाए गए, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार आराम से बहुमत हासिल कर लेगी। ऐसे में स्पीकर विजय सिन्हा के लिए इस्तीफे के आलाव और कोई रास्ता नहीं था। लेकिन उन्होंने विधानसभा में अपनी बात रखकर इस्तीफा देने का रास्ता चुना। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि इसलिए मैंने इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि मैं जवाब देना चाहता था। विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि वो नियम के तहत ही काम कर रहे हैं और हमेशा नियमों के तहत ही काम किया है। उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव असंवैधानिक है।

नीतीश सरकार को आज ही बहुमत साबित करना है। इसके लिए आज एक विशेष सत्र आयोजित की गई है। महागठबंधन के पास बहुमत के आंकड़े (122) से अधिक यानी 164 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के पास 76 विधायक हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए