देश

नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री बोले- मेरे विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, सफाई दे रहे जेडीयू नेता

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय मुजफ्फरपुर में अपने सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान राम सूरत राय ने कहा कि ‘पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बिहार में भ्रष्टाचार की चर्चा हमेशा होती रहती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ब्लॉक और थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते रहे। अब नीतीश सरकार के मंत्री ने खुद ही कहा है कि उनके विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। दरअसल सोमवार को बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय मुजफ्फरपुर में अपने सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान राम सूरत राय ने कहा कि ‘पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है। मुझे यह बात कहने में कोई हिचक नहीं है कि नीचले स्तर के कर्मचारी इस काम में संलिप्त हैं। आम लोगों की सही समस्याओं को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय की समीक्षा के दौरान मैंने नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी दी है कि मेरे विभाग में लोगों की काफी कमी है और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि नई भर्तियां जल्द ही होंगी।’

Published: undefined

साथ ही मंत्री जी ने यह भी दावा किया कि सीएम नीतीश कुमार भी मानते हैं कि राज्य में जमीन विवाद एक बड़ा मुद्दा है। जमीन विवाद की वजह से राज्य में अपराध की घटनाए बहुत बढ़ी है। बीजेपी नेता राम सूरत राय ने कहा कि मेरे विभाग में भी गलत तरीके से जमीन का दाखिल-खारिज होता है।

बिहार के कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान अपने विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी भी दी कि वो मेहनत से काम कर नतीजे दिखाएं वरना उनका वेतन काट लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ‘वैसे कर्मचारी जो बढ़िया प्रदर्शन करेंगे उन्हें इनाम दिया जाएगा औऱ जो बढ़िया काम नहीं करेंगे सजा के तौर पर उनका वेतन काट लिया जाएगा।’

Published: undefined

उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी के नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘मंत्री ने सरकार की सच्चाई को उजागर किया है। ये सच्चाई है और सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।’ भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘ये बात जनता कहती तो लोग नहीं मानते लेकिन खुद मंत्री जी ये बात कह रहे हैं।’

वहीं जेडीयू इस पर सफाई देने में लग गई है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि ‘राम सूरत राय नए-नए मंत्री बने हैं…उन्हें अंदाजा नहीं है कि नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉरलेन्स की सरकार है। बिहार पहला राज्य है जहां भ्रष्टाचार के मामले में बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...