देश

बिहार : कोरोना मरीज ने पटना एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

बिहार में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को दखते हुए मरीजों में अब डर पैदा हो गया है। इसी बीच पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने शुक्रवार को अपनी जान दे दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को दखते हुए मरीजों में अब डर पैदा हो गया है। इसी बीच पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने शुक्रवार को अपनी जान दे दी। फुलवारीशरीफ के थााना प्रभारी रफीकुर रहमान ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया कि कोविड-19 संक्रमित 21 वर्षीय एक मरीज ने शुक्रवार की शाम पटना एम्स की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस एम्स पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करने में जुट गई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही बिहटा के रहने वाले मृतक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी ने इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताते हुए कहा कि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला