देश

बिहार चुनाव: 'यह छल है, धोखा है', उपेंद्र कुशवाहा के बयान से NDA में खलबली

एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने इशारे में बता दिया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। भले ही दोनों गठबंधनों में शामिल दल भले ही सभी कुछ ठीक-ठाक होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की गई है। 

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच

इधर, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए की एक बैठक आज दिल्ली में होने की चर्चा है, लेकिन एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने इशारे में बता दिया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीटों पर वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। मुझे नहीं पता कि मीडिया में कैसे खबर चल रही है। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।"

उपेंद्र कुशवाहा के बयान से एनडीए में खलबली

उल्लेखनीय है कि एनडीए के सहयोगी दल बीजेपी और जेडीयू के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों ने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की है। इससे पहले एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की भी नाराजगी की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि कहा जा रहा है कि उनकी नाराजगी दूर कर दी गई है। लेकिन इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में खलबली मचा दी है।

छठ पूजा के बाद चुनाव

यह भी ध्यान दें कि चुनाव आयोग ने सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के बाद चुनाव की तारीखें तय की हैं। पहले चरण में बिहार में छह नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। पहले चरण को लेकर प्रत्याशी अब नामांकन का पर्चा भी भरने लगे हैं। ‎

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार