देश

जदयू नेता ने दहेज के लिए की बहू की हत्या, लड़की के परिवार वालों का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि जदयू नेता अरुण कुशवाहा पर पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी बहू रीना देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

बिहार के मुजफ्फरपुर में जनता दल (यू) के एक नेता पर दहेज के लिए अपनी बहू की हत्या करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जदयू नेता अरुण कुशवाहा पर पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपनी बहू रीना देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारी रामबालक यादव ने कहा, "रीना देवी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में अरुण कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।" सत्तापक्ष के नेता के खिलाफ ये आरोप लगने के दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज और बाल विवाह के खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू किया था।

रीना देवी की शादी 2015 में दीपक कुमार से हुई थी और उनका एक 11 महीने का बेटा है। वैशाली जिले की रहने वाले रीना के पिता महेश भगत ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरुण कुशवाहा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है।

भगत ने लिखित शिकायत में कहा, "हमने शादी के समय अपनी बेटी के सुसराल वालों को नगद, जेवर और अन्य उपहार दिए थे, लेकिन वे दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। जब मैंने इसे देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की तो उन्होंने मुझ पर दबाव बनाने के लिए मेरी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।"

जदयू नेता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, "रीना का स्वास्थ्य पिछले 6 महीनों से ठीक नहीं था और दुर्गा पूजा पर व्रत करने के बाद उसकी मौत हो गई।"

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहले ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के बाद बिहार भारत का दूसरा राज्य है, जहां दहेज प्रताड़ना के मामले सबसे अधिक देखे जाते हैं। लेकिन इस मामले में उनका प्रशासन कितनी चुस्ती दिखाता है, इससे उनकी मंशा सही मायने में सामने आएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?