देश

BJP सरकार के लोकलुभावन फैसलों ने हिमाचल को वित्तीय संकट में धकेला, CM सुक्खू का आरोप

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि राज्य सरकार के हालिया कदमों से 2,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद राज्य को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश की पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के गलत निर्णयों के कारण प्रदेश पर हजारों करोड़ रुपये का बोझ डाला गया, जिसके कारण वर्तमान सरकार को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांगड़ा जिले के देहरा में स्वतंत्रता दिवस सामारोह को संबोधित करते हुए सुक्खू ने पूर्व बीजेपी सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए बिजली और पानी के बिल माफ करने का आरोप लगाया, जिससे राज्य के सरकारी खजाने पर 1080 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ‘साहसिक कदम’ उठा रही है।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग ने राज्य को दिए जाने वाले राजस्व घाटा अनुदान में कटौती की लेकिन बीजेपी सरकार ने इस मुद्दे को नहीं उठाया।

सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल प्रदेश का मामला उठाया है।

सुक्खू ने दावा किया कि राज्य सरकार के हालिया कदमों से 2,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद राज्य को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने दावा किया, “(राज्य) सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों द्वारा दिए गए 9,200 करोड़ रुपये वापस नहीं कर रही है।”

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल