देश

हेट स्पीच के लिए BJP जिम्मेदार, महाराष्ट्र में हार देख आरोप-प्रत्यारोप पर उतरी पार्टी: इमरान मसूद का आरोप

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस नेता ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक निर्णय है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बुलडोजर संस्कृति को पनपने दिया था और यह लोग अदालतों को ध्वस्त करने का काम कर रहे थे।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने भड़काऊ बयान के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि हेट स्पीच के सभी नारे बीजेपी के दिए हुए हैं।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कई मुद्दों पर राय रखी। वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत को पक्का बताया तो हेट स्पीच का पूरा ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा बीजेपी पर हमले का भी मसूद ने बचाव किया। उन्होंने कहा, “हेट स्पीच बीजेपी के लोग देते हैं। हमारी तरफ से कोई हेटस्पीच नहीं दी गई है। सारे के सारे नारे बीजेपी के दिए हुए हैं। हम चाहते हैं कि देश में सभी लोग भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहें। हम किसी को बांटने और काटने की बात ही नहीं करते। हम तो तरक्की की बात करने वाले लोग हैं। कोई नहीं कह सकता कि कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिया है। महाराष्ट्र में बीजेपी का वोटिंग कार्ड चल नहीं रहा है, इसलिए ये लोग अब ऐसे आरोप प्रत्यारोप पर उतर आए हैं।”

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस नेता ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक निर्णय है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बुलडोजर संस्कृति को पनपने दिया था और यह लोग अदालतों को ध्वस्त करने का काम कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने उस पर लगाम लगाई है। हम उसका तहे दिल से शुक्रिया करते हैं और स्वागत करते हैं।”

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के बंगाल हिंसा की राजधानी बयान पर भी राय रखी। कहा, उनके पास इसके अलावा कोई बात ही नहीं है। वह तरक्की की बात नहीं करते। वह बेरोजगारी की बात नहीं करते। किसान और व्यापारियों को उन्होंने बर्बाद कर दिया। वह इधर-उधर की बात करके सिर्फ अपना एजेंडा चला रहे हैं।”

मसूद ने बिल के जरिए वक्फ बोर्ड को बर्बाद करने का आरोप भी बीजेपी पर लगाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?