देश

पीएम मोदी के केरल दौरे पर सतीसन का तंज, बोले- बार-बार आने से BJP को वोट नहीं मिलेंगे

पीएम मोदी पिछले दो सप्ताह में दो अलग-अलग मौकों पर तीन दिनों के लिए राज्य के दौरे कर चुके हैं। बीजेपी का न तो 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में और न ही राज्य की 20 लोकसभा सीटों में कोई प्रतिनिधित्व है।

वी.डी. सतीसन ने कहा कि पीएम मोदी के बार-बार केरल जाने से बीजेपी को वोट नहीं मिलेंगे।
वी.डी. सतीसन ने कहा कि पीएम मोदी के बार-बार केरल जाने से बीजेपी को वोट नहीं मिलेंगे।  

पीएम मोदी के केरल दौरे को लेकर कांग्रेस नेता और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने निशाना साधा है। सतीसन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरों से यहां बीजेपी को वोट नहीं मिलेंगे। सतीसन ने कहा कि पीएम मोदी को केरल में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा, “उनका हमेशा स्वागत है, लेकिन उनके बार-बार आने से यहां बीजेपी को वोट नहीं मिलेंगे। उनकी पार्टी की केरल में कोई प्रासंगिकता नहीं है, जहां के लोग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष हैं और समाज को विभाजित करने की बीजेपी की विभाजनकारी रणनीति सफल नहीं होगी।”

पीएम मोदी पिछले दो सप्ताह में दो अलग-अलग मौकों पर तीन दिनों के लिए राज्य के दौरे कर चुके हैं। बीजेपी का न तो 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में और न ही राज्य की 20 लोकसभा सीटों में कोई प्रतिनिधित्व है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के खड़गे, कहा- यह मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद का ऐलान, अंकिता भंडारी के पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का ऐलान, हाईवे जाम, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट, डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: परिवार का इंडिया गेट पर रातभर धरना, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज