देश

2024 में BJP का सफाया तय! मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान- सभी विपक्षी पार्टियां एक होंगी और मिलकर का लड़ेंगे चुनाव

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसके लिए पहला कदम उठाया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के साथ बैठक से पहले पटना में दावा करते हुए कहा कि सारी विपक्षी पार्टियो के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 का आम चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे खरगे शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में हजारों किलोमीटर पैदल चलकर यह दिखाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोग भारत जोड़ो में कितने जोश के साथ आ सकते हैं और देश को जोड़ने में कितने लोग हमारे साथ मिल सकते हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों के लोग एक होंगे और मिलकर आने वाले 2024 के चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसके लिए पहला कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो उसूल हैं और हमारी पार्टी की जो आईडियोलॉजी है उसको बिहार कभी नहीं छोड़ सकता और बिहार अगर हम जीत गए तो सारे हिन्दुस्तान में हम जीत जाएंगे।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करिए, चाहे कुछ छोटे-मोटे आपके मतभेद भी हों, देश के लिए, संविधान बचाने के लिए, डेमोक्रसी बचाने के लिए उन मतभेद को निकाल दीजिए। उन्होंने कहा कि ये आपका काम है और आपके हकों को बचाने के लिए आपको लड़ना होगा, सबको एक करना होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!