देश

'बीजेपी का ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम विशुद्ध रूप से राजनीतिक', मायावती बोलीं- जब मुस्लिम एवं बहुजन समाज जान-माल...

मायावती ने कहा कि, ‘‘ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक “सौगात-ए-मोदी” के रूप में प्रधानमंत्री का ‘प्रेम संदेश और भेंट’ पहुंचाने की घोषणा के पीछे बीजेपी का राजनीतिक स्वार्थ है।’’

बीजेपी का ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम विशुद्ध रूप से राजनीतिक : मायावती
बीजेपी का ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम विशुद्ध रूप से राजनीतिक : मायावती  फोटोः IANS

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने बुधवार को इसे विशुद्ध रूप से राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया।

बीजेपी ने अल्पसंख्यकों से जुड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया, जिसकी शुरुआत महिलाओं के लिए खाद्य सामग्री और कपड़ों से युक्त किट के वितरण से हुई।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक “सौगात-ए-मोदी” के रूप में प्रधानमंत्री का ‘प्रेम संदेश और भेंट’ पहुंचाने की घोषणा के पीछे बीजेपी का राजनीतिक स्वार्थ है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘जब मुस्लिम एवं बहुजन समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी और चिंतित है तो इसका (कार्यक्रम का) क्या लाभ?’’

बीएसपी प्रमुख ने लिखा है, ‘‘बेहतर होता अगर बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारें मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के कुछ गरीब परिवारों को ‘सौगात-ए-मोदी’ देने के बजाय उनकी अपार गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए रोजगार की स्थायी व्यवस्था करतीं और उनकी सुरक्षा पर भी उचित ध्यान देतीं।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार