देश

CAA पर BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष का मोदी सरकार से सवाल-धर्म से संबंध नहीं तो इसमें मुस्लिम क्यों नहीं?  

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि अगर इस कानून का संबंध धर्म से नहीं है तो इसमें मुस्लिमों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडियाैेौो
फोटो: सोशल मीडियाैेौो 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि अगर इस कानून का संबंध धर्म से नहीं है तो इसमें मुस्लिमों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, “अगर सीएए का धर्म से लेना-देना नहीं है तो हम सिर्फ हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन की बात क्यों कर रहे हैं? मुस्लिमों को भी शामिल क्यों नहीं किया गया? पारदर्शिता लाओ।”

Published: undefined

सोमवार देर रात और मंगलवार को कई ट्वीट्स करते हुए बोस ने कहा कि भारत के दरवाजे सभी धर्मो और समुदायों के लिए खुले हैं और इसकी किसी और देश से तुलना नहीं की जानी चाहिए।उन्होंने कहा, “भारत की किसी और देश से तुलना न करें, क्योंकि यही ऐसा देश है, जिसके दरवाजे सभी धर्मो और समुदायों के लिए खुले हैं।”

Published: undefined

मुस्लिम देशों में मुस्लिम समुदायों को नहीं सताए जाने के बीजेपी के रुख पर उन्होंने कहा, “..तो वे नहीं आएंगे, इसलिए उन्हें शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है।” उन्होंने हालांकि कहा, "यह पूरी तरह सच नहीं है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रह रहे बलूच लोगों के बारे में क्या विचार है? पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के बारे में क्या विचार है?"

Published: undefined

बोस ने कहा कि सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाली सुभाष चंद्र बोस की सम्मिलित विचारधारा का अनुसरण करने वाली और समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए काम करने वाली पार्टी ही 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, “और सब व्यर्थ हो जाएगा।”

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • भाईचारा जिंदाबाद! कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का अपमान करने वाले BJP नेता को जनता ने धो डाला! वीडियो वायरल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP पर भरोसा नहीं, किसी और राज्य की पुलिस करे जांच', रेप की FIR पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

  • ,
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहट, ट्रंप कर रहे हमले की तैयारी, चीन और रूस के रुख पर सवाल

  • ,
  • ड्रग माफिया 'मेनचो' की मौत से जल उठा मैक्सिको, हिंसा-आगजनी के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

  • ,
  • मौसम लेगा करवट, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देशभर का हाल