देश

कमला मिल हादसे के बाद हरकत में आई बीएमसी, 4 होटलों के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर 

मुंबई के कमला मिल हादसे के बाद बीएमसी ने कमला मिल और रघुवंशी मिल कंपाउंड के 4 होटलों के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया है और सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कमला मिल और रघुवंशी मिल कंपाउंड के 4 होटलों के अवैध निर्माण पर बीएमसी का चला हथौड़ा

मुंबई के कमला मिल के पब में हादसे से 14 लोगों के मारे जाने के बाद बीएमसी अब हरकत में आ गई है। हादसे के बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने कमला मिल और रघुवंशी मिल कंपाउंड के 4 होटलों के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। इसके अलावा हादसे के सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है।

मुबंई के सभी रेस्टोरेंट की जांच के लिए बीएमसी ने 25 टीमें गठित की है, जो आग लगने के बाद निकलने का इंतजाम, सीढ़िया, हुक्का सर्विस और शराब जैसे इंतजामों की पड़ताल करेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 29 दिसंबर को घटना स्थल का दौरा करने के बाद मोजो पब पर भी कार्रवाई का आदेश दिए थे।

कमला मिल हादसे के बाद मोजो पब ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके पास सुरक्षा के सभी इंतजाम थे और पब के सभी सर्टिफिकेट भी हैं। इसके अलावा स्टॉफ को भी आग से बचने की ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी नियमों का पालन किया गया था और वे पुलिस और अधिकारियों की जांच में मदद भी कर रहे हैं।

28 दिसंबर की रात मुंबई के पॉश इलाके में लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कपाउंड में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 55 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने 5 बीएमसी के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

मुंबई में हुई घटना से सबक लेते हुए दिल्ली में भी नए साल से पहले सभी पब और रेस्टोरेंट्स की जांच शुरू कर दी गई है। खासकर हौजखास, कनॉट प्लेस के अलावा अन्य इलाकों में स्थित बार के सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल