देश

बिहार: BJP के महिला विधायक ने कॉलेज परिसर में घुसकर चुराए महत्वपूर्ण दस्तावेज? मामला दर्ज

बीजेपी विधायक पर अपने समर्थकों के साथ एक कॉलेज परिसर में घुसने और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य अभय कांत तिवारी ने वर्मा समेत 25 लोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विधायक पर अपने समर्थकों के साथ एक कॉलेज परिसर में घुसने और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य अभय कांत तिवारी ने वर्मा समेत 25 लोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

पुलिस को दिए बयान में तिवारी ने दावा किया कि वह 17 जनवरी को एक केस के वकील से मिलने पटना गए थे और चार्ज दूसरे फैकल्टी विवेक पाठक को दिया गया था। तिवारी ने एफआईआर में कहा, "मुझे बताया गया कि नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा के नेतृत्व में लोगों का एक ग्रुप कॉलेज परिसर में दाखिल हुआ। चूंकि वे बड़ी संख्या में थे, विवेक पाठक अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज से भाग निकले। वर्मा के समर्थक हर कमरे में घुस गए, अलमारी तोड़ दी और कीमती दस्तावेज ले गए।

संपर्क करने पर, रश्मि वर्मा ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह प्रिंसिपल अभय कांत तिवारी के साथ कॉलेज में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं निर्वाचन क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाएं कर रही हूं, वे मुझ पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले