
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बारहवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इस बार भी रिजल्ट स्कूलों को ई-मेल के जरिए ही भेजे हैं। छात्रों को रिजल्ट स्कूलों द्वारा ही दिया जाएगा। छात्रों को रिजल्ट जानने के लिए स्कूल जाना होगा, स्कूल ही उन्हें उनका रिजल्ट बताएंगे। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने छात्रों के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी न करने का निर्णय लिया है।
Published: undefined
गौरतलब है कि स्कूलों को भेजे गए 12वीं के रिजल्ट को सिर्फ स्कूल के प्रिंसिपल ही शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि बोर्ड की ओर से केवल थ्योरी के परिणाम भेजे गए हैं। प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंक पहले से ही स्कूलों के पास में उपलब्ध है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined