
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन समेत परीक्षा परिणाम के बाद की गतिविधियों के लिए पोर्टल एक जून से चालू हो जाएगा। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बोर्ड ने पहले 29 मई से री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का ऐलान किया था। हालांकि, बोर्ड ने पहले साफ कर दिया था कि इसके लिए आवेदन 1 जून से ही होंगे। बोर्ड को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है।कभी छात्रों को धुंधली मार्कशीट दिखाई दे रही है, तो कभी पोर्टल में पेमेंट को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं।
Published: undefined
बोर्ड ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये अपने एक बयान में कहा, ‘‘ जो विद्यार्थी परिणाम-पश्चात गतिविधियों को लेकर पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि नामित पोर्टल एक जून 2026 से चालू हो जाएगा।’’
बोर्ड ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ‘मूल्यांकन के उच्चतम मानकों और प्रोटोकॉल’ को सुनिश्चित करना है।
बोर्ड ने कहा, ‘‘जिन विद्यार्थियों को कोई प्रश्न/जिज्ञासा हों, वे सीबीएसई टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।’’
Published: undefined
यह स्पष्टीकरण तब आया है जब बोर्ड ने पहले कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पोर्टल 29 मई तक चालू होने की उम्मीद है।
यह घटनाक्रम ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली को लेकर कुछ विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सामने आया है।
सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों, भुगतान विफलताओं और पहुंच संबंधी मुद्दों को लेकर बोर्ड को विद्यार्थियों और अभिभावकों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।
Published: undefined
सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर पोस्ट रिजल्ट सर्विस या वैरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन सेक्शन खोलें।
उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
इन ऑप्शन पर करें फोकस
मार्क्स का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन
वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन दोनों
एक या उससे ज्यादा विषय का चयन
डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें।
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined