देश

छत्तीसगढ़: रायपुर में जेम्स-ज्वेलरी पार्क निर्माण का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने याचिका को बताया निराधार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित 'जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क' की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। छत्‍तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस पार्क के खिलाफ दायर याचिका को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित 'जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क' की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। छत्‍तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस पार्क के खिलाफ दायर याचिका को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।

बिलासपुर स्थि‍त उच्च न्यायालय में वर्ष 2020 में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्‍होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 'जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क' के लिए रायपुर के पांडातराई स्थित कृषि उपज की मंडी की जमीन आवंटित करने को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय ने मामले में स्थगन आदेश जारी किया था।

हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान स्थगन आदेश हटाते हुए याचिका को निराधार बताया और उसे खारिज कर दिया। सरकार की तरफ से इस मामले की पैरवी महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता चन्द्रेश श्रीवास्तव एवं उप शासकीय अधिवक्ता विक्रम शर्मा ने की। याचिका के खारिज होने के साथ ही शासन की 'जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क' स्थापित किए जाने की अड़चन दूर हो गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश