देश

बागी तेवर दिखाने वाले चारों जजों से बात कर सकते हैं चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा

सुप्रीम कोर्ट के जिन 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जज लोया केस में चीफ जस्टिस के रवैयै और कामकाज पर सवाल उठाए थे, खबर आ रही है कि उनसे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा बात कर सकते हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  चीफ जस्टिस पर सवाल उठाने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जज

सुप्रीम कोर्ट के जिन 4 जजों ने 12 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जज लोया केस में चीफ जस्टिस के रवैयै और कामकाज पर सवाल उठाए थे, उनसे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा बात कर सकते हैं। जस्टिस चेलामेश्वर, जस्टिस रंजन गोगाई, जस्टिस मदन भीमराव और जस्टिस कुरियन जोसेफ, इन चारों जजों के बागी तेवर के बाद खबर है कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सब जज बराबर हैं और स्वतंत्र माने जाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सभी केसों का सही तरीके से बंटवारा होता है।

जजों के विवाद के संबंध में 13 जनवरी, शाम 4 बजे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक बैठक बुलाई है। बार एसोसिएशन का कहना है कि देशवासियों में भ्रम पैदा करना न्यायपालिका के लिए ठीक नहीं है। वहीं अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने उम्मीद जताई है कि जल्ह ही यह विवाद सुलझ जाएगा।

12 जनवरी को देश में यह पहली बार देखा गया कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर चीफ जस्टिस के कामकाज पर सवाल उठाए और यह दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। चारों जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर ऐसा चलता रहा तो लोकतांत्रिक परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद चारों जजों ने एक पत्र भी जारी किया था, जिसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कामकाज और कोर्ट के फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jan 2018, 1:06 PM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर