
देश-दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण बना हुआ है। इसके साथ ही बारिश का मौसम होने के कारण डेंगू और चिकनगुनिया का भी खतरा मंडरा रहा है। स्वस्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि वर्षा ऋतु के साथ डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए शहर के विभिन्न इलाकों में डेंगू लार्वा की सघन जांच की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
Published: undefined
स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी लोगों से डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है। किसी तरह की दिक्कत होने पर या डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराने के लिए कहा गया है।
डेंगू के लक्षणों को लेकर बताया गया है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द, मसूड़े व नाक से खून बहना और शरीर पर लाल चकत्ते होते है तो डेंगू हो सकता है। वहीं चिकनगुनिया के लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में सामान्य दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते आना है। ये लक्षण हों तो डेंगू, चिकनगुनिया हो सकता है, इसलिए नजदीकी उपचार केंद्र पर अपनी जांच कराएं।
Published: undefined
स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों से अपील की है कि डेंगू एवं चिकनगुनिया का वाहक एडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में होता है और दिन के समय काटता है। इसलिए जरूरी है कि दिन में पूरी बाह के कपड़े पहने तथा पानी को जमा न होने दें। इससे बचने के लिए घरों के आसपास सफाई रखें, सभी कंटेनर जिनमें पानी भरा हो एवं कूलर के पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर उनमें नया पानी भरें, और दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
Published: undefined
राजधानी में कोरोना का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या सात हजार के करीब पहुंच रही है। 10 दिन की पूर्णबंदी रही, मगर मरीजों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं आई है। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अब कोरोना से बचने के लिए आम नागरिक से लेकर व्यापारी और अन्य लोगों को ही ख्याल रखना होगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined