देश

डोकलाम में यथास्थिति बरकरार होने का विदेश मंत्रालय का दावा, कांग्रेस ने पूछा, “क्या डोकलाम समझौता ‘टूट’ गया है?”

डोकलाम में चीनी सेना के दोबारा जमा होने की ताजा रिपोर्ट के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या डोकलाम समझौता टूट गया है? क्या प्रधानमंत्री देश को अंधेरे में रख रहें हैं?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

डोकलाम में चीनी सेना के दोबारा जमा होने की ताजा रिपोर्ट के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या डोकलाम समझौता 'टूट' गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने 'सेटेलाइट फोटो में दिखे डोकलाम पठार के पास जमा हुए चीनी सैनिक' रिपोर्ट पर कहा, "प्रधानमंत्री ने यथास्थिति का दावा किया था। सेटेलाइट फोटो में यह गलत साबित हुआ। राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में?”

सुरजेवाला ने पूछा, "क्या डोकलाम समझौता टूट गया है? क्या प्रधानमंत्री देश को अंधेरे में रख रहें हैं। वहां 'डिसइंगेजमेंट' की वास्तविक स्थिति क्या है।"

उन्होंने कहा, "सीना थपकाने', 'लाख आंख' और मोदी जी के 'जीत के दावों' का क्या हुआ?"

Published: undefined

हालांकि विदेश मंत्रालय ने डोकलाम में चीनी सेना की उपस्थिति की मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि वहां यथास्थिति बनी हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें स्थिति की सही जानकारी होनी चाहिए और इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "विवादित क्षेत्र में कोई नई बात नहीं हुई है और 28 अगस्त के बाद इसके आस-पास कुछ नहीं हुआ है। इस क्षेत्र में यथास्थिति बनी हुई है।"

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन की सेना डोकलाम में दो महीने तक एक-दूसरे के आमने-सामने थी और 28 अगस्त को दोनों देशों की ओर से इस विवादित क्षेत्र से अपनी सेनाओं को हटाने के फैसले के बाद यह विवाद थमा था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए