देश

मरने से पहले ‘हे राम’ कहने वाले गांधी का अनुसरण करती है कांग्रेस, UPA सरकार में लोगों को मिला भोजन का अधिकार: प्रियंका

प्रियंका ने मोदी सरकार पर योजना से संबंधित कागजात पर अपनी तस्वीर लगाकर मुफ्त राशन योजना का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी जिसने भोजन का अधिकार अधिनियम बनाया था।

मरने से पहले ‘हे राम’ कहने वाले गांधी का अनुसरण करती है कांग्रेस: प्रियंका
मरने से पहले ‘हे राम’ कहने वाले गांधी का अनुसरण करती है कांग्रेस: प्रियंका फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करती है जिन्होंने मरने से पहले ‘हे राम’ कहा था तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कांग्रेस पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाना सरासर गलत है।

प्रियंका ने जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चौदह मिल चौराहे पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे हमें हिंदू धर्म विरोधी बता कर हमारी आलोचना करते हैं। हम महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करते हैं, जिन्होंने मरने से पहले ‘हे राम’ कहा था।’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘हिंदू धर्म की चैंपियन’ होने का दावा करती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकारी गौशालाओं की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे (बीजेपी और उसके नेता) अयोध्या में (नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला मूर्ति के ) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए हम पर धर्म विरोधी होने का आरोप लगाते हैं। उत्तर प्रदेश में गौशालाओं का हाल देखिए जहां एक वीडियो में कुत्ते मरी हुई गाय का मांस खाते दिख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन के दौरान पार्टी ने गौशालाओं की स्थिति में सुधार किया और गौशाला चलाने वाले स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए गाय का गोबर खरीदा।

प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के दिनों से इस निर्वाचन क्षेत्र के साथ गांधी परिवार के मजबूत बंधन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भैया (राहुल गांधी) चुनाव जीतने के बाद परंपरा का पालन करेंगे।’’

प्रियंका ने मोदी सरकार पर योजना से संबंधित कागजात पर अपनी तस्वीर लगाकर मुफ्त राशन योजना का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी जिसने भोजन का अधिकार अधिनियम बनाया था।

कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने पर भी बीजेपी की आलोचना की और इस तरह के घटना को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का वादा किया।

उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आती है तो शिक्षा पर जीएसटी हटा दिया जाएगा और सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्नि-वीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सैन्य कर्मियों के लिए पेंशन प्रावधान के साथ स्थायी नियुक्ति की पुरानी पद्धति को बहाल करेगी।

कांग्रेस महासचिव ने लघु उद्यमियों के लिये 5000 करोड़ रुपये का कोष बनाने के बारे में भी बातचीत की। रायबरेली में मतदान 20 मई को होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से राहुल के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है बीएसपी ने यहां से ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध