देश

अर्थव्यवस्था संकट: प्रियंका गांधी का बीजेपी पर निशाना, कहा- देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन?

देश की अर्थव्यवस्था बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही है। मंदी की वजह से टाटा मोटर्स और मारुती जैसी कंपनियों में इन दिनों जबरदस्त ब्लॉक क्लोजर चल रहा है, जिस वजह से हजारों लोगों की नौकरी चली गई है। इसी को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आर्थिक मंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर संकट मंडराया हुआ है। हज़ारों युवाओं की नौकरियां जा चुकी हैं और न जाने कितनों की नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी की वजह से देश में नौकरियों के संकट पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है। कंपनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, बीजेपी सरकार मौन है।” उन्होंने आगे कहा कि आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है?

आर्थिक मंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने अब से पहले भी मोदी सरकार और उसके शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुंह नहीं खुल रहा। क्यों?”

बता दें कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था एक बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही है। ऑटो सेक्टर का हाल तो सबसे बुरा है। आर्थिक मंदी की वजह से टाटा मोटर्स, मारुती और हुंडई जैसी कंपनियों में इन दिनों जबरदस्त ब्लॉक क्लोजर चल रहा है यानि कंपनी में प्रोडक्शन रुका हुआ है, जिसकी वजह से इन कंपनियों से हजारों कर्मचारियों को निकाला जा चुका है और कितने ही लोगों को अल्टीमेटम दिया गया है।

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के लिए काम करने वाली हज़ारों छोटी-छोटी कम्पनियां बंद हो चुकी हैं। हाल ही में झारखंड से ही बीजेपी के एक नेता के बेटे ने नौकरी चली जाने के डर से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने नयी रक्षा रणनीति के संकेत दिए, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

  • ,
  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान