देश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी घर पर आराम की सलाह

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

फोटो: INC
फोटो: INC 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को गत 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार शाम सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें डाक्टरों द्वारा घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है।

अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला था कि सोनिया गांधी की श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ है, जिसका उपचार किया गया। उन्हें 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान