देश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, देशभर में में जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का विरोध किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का विरोध किया। दिल्ली के साथ-साथ पटना, बेंगलुरू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर में कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है।

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike डिजिटल कैंपेन भी शूरू किया है। इसके तहत कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी #SpeakUpAgainstFuelHike के तहत एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है और लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की है।

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

तांगे पर नजर आए दिल्ली कांग्रेस प्रमुख

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शन जारी है। क्या नेता क्या कार्यकर्ता सोमवार सुबह सभी अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान जहां एक ओर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया अनिल कुमार चौधरी तांगे पर नजर आए तो कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में पहुंचकर विरोध जताया। वहीं, प्रदर्शन की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी उपराज्यपाल निवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वे उपराज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने जा रहे थे।

इससे पहले सोमवार सुबह इंद्रप्रस्थ कॉलेज के पास प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और बसों में भरकर उन्हें नजदीक के थाने में ले जाया गया है।

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

अहमदाबाद में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

पेट्रोल-डीजल के के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा “पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ रही कीमतों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।”एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मंहगाई की मार। पेट्रोल डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर ये सरकार पूरे देश को लूट रही है।”

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाई बैलगाड़ी-घोड़ागाड़ी

बिहार की राजधानी पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल, बैलगाड़ी के जरिए तेल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध किया। पटना में रैली का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया। उनके साथ ही बाकी कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे। मदन मोहन झा आरोप लगाया कि ये सरकार आंख और मुंह बंद कर काम करती है, लेकिन उनकी पार्टी विरोध करती रहेगी। झा ने कहा, “आंख और मुंह बंद कर काम करने वाली सरकार है। ये विरोध को नजरअंदाज करती है, मगर हमारा काम है विरोध करना। महागठबंधन के अन्य घटक दल अपनी तरह से विरोध कर रहे हैं और यह हमारा विरोध प्रदर्शन है।”

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

बंगलूरू में सिद्धारमैया ने चलाई साइकिल

वहीं, बंगलूरू में भी तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने साइकिल रैली निकाली। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धारमैया अपने निवास स्थान से साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन की जगह पहुंचे।

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर ट्वीट करके केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा है।प्रियंका गांधी ने भी लोगों से देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की अपील कि। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है। कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। आप भी इसका हिस्सा बनिए।'

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

इससे पहले पार्टी नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर स्पीक अप अगेन्स्ट फ्यूल हाइक कैंपने से जुड़ने की अपील की। एक मिनट के वीडियो में मैसेज दिया गया है कि कोरोना और चीन संकट के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हाल पर छोड़ दिया है। लगातार 21 दिन तक पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाकर लूट चलाई है। राहुल ने मैसेज दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परेशान लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएं।

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Jun 2020, 1:59 PM IST