देश

सिंधु जल संधि पर कांग्रेस का सवाल, राजा वडिंग ने केंद्र से पूछा- रोका गया पानी आखिर कहां गया?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह पूरी तरह से देश के हित और भारत के रुख के साथ खड़े हैं।

सिंधु जल संधि पर कांग्रेस का सवाल, राजा वडिंग ने केंद्र से पूछा- रोका गया पानी आखिर कहां गया? (फोटो: IANS)
सिंधु जल संधि पर कांग्रेस का सवाल, राजा वडिंग ने केंद्र से पूछा- रोका गया पानी आखिर कहां गया? (फोटो: IANS) 

  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा विवाद और कांग्रेस की इंसाफ रैली को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा

  • कांग्रेस सांसद ने पंजाब के एसएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक क्लर्क की तरह काम कर रहे हैं।

  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सिंधु जल संधि को लेकर केंद्र से सवाल किया कि अगर सरकार ने पानी रोकने का दावा किया है, तो आखिर वह पानी गया कहां।

  • वडिंग ने कहा, "रोकने के बाद आगे कहां भेजा गया, यह स्पष्ट होना चाहिए।"

पंजाब कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सिंधु जल संधि, पीसीएस मुख्य परीक्षा विवाद और कांग्रेस की इंसाफ रैली को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सिंधु जल संधि के मुद्दे पर केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि अगर सरकार ने पानी रोकने का दावा किया है, तो आखिर वह पानी गया कहां है। 

सिंधु नदी के पानी को लेकर राजा वडिंग का सवाल 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह पूरी तरह से देश के हित और भारत के रुख के साथ खड़े हैं। देश के मुद्दे पर उनका समर्थन भारत सरकार के साथ है, लेकिन उनका सवाल है कि पानी रोकने के बाद उसे कहां मोड़ा गया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान से पानी रोकने की बात कही जा रही है, वहां से उसे रोकने के बाद आगे कहां भेजा गया, यह स्पष्ट होना चाहिए। पानी अभी भी उसी दिशा में बह रहा है। सरकार ने कागजों पर पानी रोकने का दावा तो किया है, लेकिन यह बताना जरूरी है कि सिंधु नदी के पानी को मोड़कर कहां पहुंचाया गया।

पीसीएस मुख्य परीक्षा विवाद पर पंजाब सरकार को घेरा 

वहीं, पीसीएस मुख्य परीक्षा विवाद को लेकर राजा वडिंग ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई मनमानी तरीके से की जा रही है। उन्होंने पंजाब के एसएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक क्लर्क की तरह काम कर रहे हैं। वडिंग के मुताबिक, एक युवा साथी के मामले में हाई कोर्ट ने रोक लगाई है, जो पीसीएस परीक्षाओं में गड़बड़ियों की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायपालिका का सम्मान करती है और लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का जायज अधिकार है।

पंजाब में जनता के मुद्दों के लेकर कार्यक्रम करेगी कांग्रेस 

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की और इसे गलत कार्रवाई बताया। कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' को लेकर वडिंग ने कहा कि पार्टी का इंसाफ मार्च अभियान पंजाब के अलग-अलग शहरों और कस्बों में जारी रहेगा। इसकी शुरुआत सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में कहीं साइकिल यात्राएं निकाली जा रही हैं, तो कहीं 'पंजाब मंगदा इंसाफ' अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस चुनाव नजदीक आने के साथ जनता के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सांसदों को परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के लिए 150 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे, संजय राउत का बड़ा आरोप

  • ,
  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को FBI ने मोस्ट वांटेट घोषित किया, टॉप टेन लिस्ट में शामिल, 10 लाख डॉलर का इनाम भी रखा

  • ,
  • सोने में मिलावट का हाई-टेक खेल, इस तरह बढ़ाया जा रहा वजन, खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

  • ,
  • बिहार: मुजफ्फरपुर PNG पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस की छापेमारी तेज

  • ,
  • 'योगी की माताजी के अंतिम संस्कार के दिन पीएम का कार्यक्रम उचित नहीं', मोदी के दौरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल