देश

कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अपनी परंपरागत सीट से लड़ेंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिनमें से 11 नाम उत्तर प्रदेश से हैं और 4 गुजरात से हैं। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी नाम हैं, जो अपनी मौजूदा सीटोंसे ही चुनाव लड़ेंगे

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। गुरुवार देर शाम कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 11 और गुजरात से 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी नाम हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपनी परंपरागत संसदीय सीट अमेठी और रायबरेली से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Published: 07 Mar 2019, 10:26 PM IST

कांग्रेस की इस लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद सीट से एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कुशीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जितिन प्रसाद धौरारा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री को टिकट दिया गया है।

Published: 07 Mar 2019, 10:26 PM IST

लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों के अलावा गुजरात से भी 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद वेस्ट सीट से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को उम्मीदवार बनाया गया है।

Published: 07 Mar 2019, 10:26 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Mar 2019, 10:26 PM IST