देश

गुजरात: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक कल,  बैठक से पहले राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी करेंगे रैली

मंगलवार को गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले गांधीनगर के अडालज में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मंगलवार (12 मार्च) को गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा के मुताबिक 12 मार्च 1930 को ही गुजरात में साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी और इसी दिन को मनाने के लिए यह बैठक इस दिन आयोजित की जा रही है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले गांधीनगर के अडालज में एक जनसभा होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनावों और चुनाव प्रचार की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पहले 28 फरवरी को होनी थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण हालात को देखते इस बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) कांग्रेस पार्टी में कोई भी फैसला लेने वाली सबसे शक्तिशाली बॉडी है। इस कार्यसमिति में कांग्रेस अध्यक्ष समेत 25 सदस्‍य होते हैं। इनमें से एक खुद राहुल गांधी, दूसरी संसदीय दल की हैसियत से सोनिया गांधी और इनके अलावा कई और सदस्‍य होते हैं। कांग्रेस के संविधान के अनुसार, इनमें से 11 सदस्‍यों का चयन होता है और 12 का नॉमिनेशन किया जाता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया