देश

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का संसद से सड़क तक हल्लाबोल, काले कपड़ों में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता

देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर संसद में भी कांग्रेस के सांसद इसी मुद्दे पर मोदी सरकार के घेरने में लगे हैं। विरोध-प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता काले कपड़े पहने हुए हैं।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस संसद से सड़क मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राजधानी दिल्ली से लेकर हर राज्य और जिला स्तर पर कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल जारी है। देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर संसद में भी कांग्रेस के सांसद इसी मुद्दे पर मोदी सरकार के घेरने में लगे हैं। विरोध-प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता काले कपड़े पहने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक काले लिबास में दिख रहे हैं।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

कांग्रेस की अध्यक्षा और सांसद सोनिया गांधी ने संसद में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी सांसदों के विरोध का नेतृत्व किया।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और बेरोज़गारी पर अपना विरोध दर्ज़ कराने के लिए संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मार्च में शामिल हुए।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी काले लिबास में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई हद से ज़्यादा बढ़ गई है, सरकार को कुछ करना पड़ेगा। हम इसके लिए ही आंदोलन कर रहे हैं।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद केसी वेणुगोपाल, रंजीता रंजन और कई दूसरे नेता काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

काला शर्ट पहन प्रदर्शन में शामिल होने आए कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध मंहगाई और अग्निपथ को लेकर है। मंहगाई सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में हम जनता के बोझ के लिए आवाज उठाने के लिए बाध्य हैं।

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Aug 2022, 12:33 PM IST