देश

दिल्ली में कोरोना के 3000 नए मामले, 63 लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 2175 हुई

बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस से 63 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कोरोनावायरस के 3000 नए मामले भी सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 261 पहुंच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोनावायरस से 63 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कोरोनावायरस के 3000 नए मामले भी सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 261 पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोनावायरस के 3000 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,746 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 63 लोगों की मृत्यु हुई है, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से मौतों की कुल संख्या बढ़कर 2175 हो गई है।

दिल्ली सरकार ने कहा, दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 18,105 कोरोना टेस्ट किए गए। 59,746 संक्रमितों में से 33,013 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही दिल्ली में 1719 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में इस समय कुल 24,558 एक्टिव कोरोना रोगी हैं।

सरकार के अनुसार, 12,106 कोरोना रोगी अपने घरों पर ही हैं। अपने ही घरों में आइसोलेशन में रह रहे ये वे कोरोना रोगी हैं, जिन्हें कोई विशेष शारीरिक समस्या नहीं है और कोरोना के लक्षण भी हल्के हैं।

दिल्ली सरकार ने कहा, कोरोना रोगियों के उपचार हेतु अतिरिक्त बेड की जरूरत पूरी करने के लिए 242 स्कूलों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। दिल्ली के 39 सरकारी स्कूलों को पहले ही शेल्टर होम, 10 स्कूलों को ट्रांजिट माइग्रेंट कैंप और 10 स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। प्लाज्मा थेरेपी के बाद अब सत्येंद्र जैन का बुखार उतरने लगा है। स्थिति इसी तरह सामान्य होते रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर आईसीयू से निकालकर वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। सत्येंद्र जैन साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत