देश

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर, सभी 11 जिले रेड जोन में, 17 मई तक लॉकडाउन में नहीं दी जाएगी कोई ढील 

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में ही रहेंगे। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिले 17 मई तक रेड जोन में ही रहेंगे। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया से कहा, "दिल्ली के सभी 11 जिलों में 10 से अधिक मामले हैं, इसलिए ये सभी रेड जोन के अंतर्गत आते हैं। रेड जोन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन होगा।" गौरतलब है कि एक दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी जिलों को कोरोना के असर के आधार पर रेड, ऑरेंज और ग्रीन क्षेत्रों में विभाजित किया है।

दिल्ली के सभी 11 जिलों दक्षिण-पूर्व, मध्य, उत्तर, दक्षिण, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, शाहदरा, पूर्व, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम में कन्टेंटमेंट जोन हैं और यहां कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सभी जिलों में सबसे अधिक मामले दक्षिण-पूर्व दिल्ली से सामने आए हैं। साथ ही इस क्षेत्र में सबसे अधिक कन्टेंटमेंट जोन भी हैं। यहां कुल 1,571 मामले और वर्तमान में 20 एक्टिव कन्टेंटमेंट जोन हैं।

वहीं, उत्तर-पश्चिम में सबसे कम तीन कन्टेंटमेंट जोन हैं। मामलों की बात की जाए तो उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में सबसे कम मामले देखने को मिले हैं। दोनों ही जिलों में संक्रमण से 66 लोग ग्रस्त हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 3 हजार 738 रही। इनमें से 61 की मौत हो गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.50 लाख से पार और वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट

  • ,
  • बंगालः ट्रिब्यूनल से क्लीन चिट मिलने पर लोग दे सकेंगे वोट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ममता ने किया स्वागत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • खेल: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका और लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी ने परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया, मतविभाजन में हारेगी सरकार', कांग्रेस का हमला